यूपी में मौसम बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने आज कई जिलों में बारिश और ओले गिरने का अलर्ट जारी किया है।

उत्तर प्रदेश में मानसून के विदा होने से पहले ही पूर्वी और पश्चिमी दोनों क्षेत्रों में बारिश देखने को मिली। सोमवार को पश्चिमी यूपी में ओले गिरने की संभावना है। मौसम विभाग ने पश्चिमी तराई के सहारनपुर, शामली, बिजनौर समेत 15 जिलों में ओले गिरने की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा पश्चिमी यूपी के 13 जिलों में भारी बारिश के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।
30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवाओं की संभावना भी है। लगभग 38 जिलों में बिजली की चेतावनी है। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण पश्चिमी यूपी के कई जिलों में भारी बारिश और ओले गिरने की संभावना है। बुधवार से पूर्वी और पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहने के संकेत हैं।
यहां है ओलावृष्टि होने की संभावना
सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बागपत,शामली, मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़, कासगंज, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, संभल, बदायूं व आसपास के इलाकों में।
यहां है भारी बारिश का येलो अलर्ट
सहारनपुर, शामली, बागपत, मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, संभल व आसपास के इलाकों में।










nice content regarding whether update