महाभारत’ में ‘कर्ण’ का किरदार निभाने वाले प्रसिद्ध अभिनेता पंकज धीर 68 वर्ष की उम्र दुनिया को कहा अलविदा। फिल्म इंडस्ट्री में छाया शोक।

महाभारत’ फेम अभिनेता पंकज धीर कैंसर से जूझ रहे थे। 68 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली।
जाने-माने अभिनेता पंकज धीर जिन्होने बीआर चोपड़ा के धारावाहिक ‘महाभारत’ में ‘कर्ण’ का चरित्र निभाया था। टीवी की ये ‘दानवीर 68 साल की उम्र में बीमारी से निधन की खबर से पूरे मनोरंजन जगत में शोक छा गया है। फैंस ने सोशल मीडिया श्रद्धांजलि अर्पण किया।
निधन की जानकारी की पुष्टि करीबी दोस्त और अभिनेता अमित बहल ने दी , पंकज धीर CINTAA के पूर्व जनरल सेक्रेटरी के रूप में योगदान दे रखे थे।
खबरों के मुताबिक,पंकज धीर पिछले काफी समय से कैंसर के मरीज थे। उन्होंने इस बीमारी पर जीत हासिल की थी,लेकिन बीमारी पुनः झेलना पड़ा उन्हें।
रिपोर्ट्स के अनुसार कुछ महीनों से उनका कैंसर दोबारा लौट आया,तबीयत नाजुक थी,उन्हें बड़ी सर्जरी भी करानी पड़ी। लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।
टीवी और सिनेमा में आए नजर :
मनोरंजन जगत में अपनी यादगार भूमिकाओं से जनता के हृदय में अपना नाम दर्ज किया,पंकज धीर ने ‘चंद्रकांता’, बढ़ो बहू’ और ‘द ग्रेट मराठा’ में उनके किरदारों हमेशा याद रखी जाएगी। साथ ही वे ‘सोल्जर’ ‘बादशाह’ और आशिक आवारा’ फिल्मों में नजर आए।













