वुमेंस ODI इतिहास का सबसे बड़ा टारगेट चेज़ कर भारत को दी लगातार दूसरी हार ऑस्ट्रेलिया ने ।

भारत vs ऑस्ट्रेलिया, ICC विमेंस वर्ल्ड कप 2025 हाइलाइट्स:
ICC विमेंस वर्ल्ड कप 2025 के आकर्षक मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने वुमेंस ODI में सबसे बड़े टारगेट का पीछा करते हुए भारत को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा। मुकाबला रविवार को विशाखापत्तनम में खेला गया। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज एलिसा हीली ने 107 गेंदों में 142 रन की शानदार पारी खेली और अपनी टीम को 331 रनों के लक्ष्य तक पहुँचाया। इससे टूर्नामेंट में लगातार तीसरी जीत हासिल की ऑस्ट्रेलिया ने।
स्मृति मंधाना ने 66 गेंदों में 80 रन की पारी खेली और प्रतिका रावल ने 75 रन की शानदार पारी खेलकर टीम को एक मजबूत शुरुआत दिलाई।
भारत ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 330 रनों का मजबूत स्कोर बनाया। स्मृति मंधाना सिर्फ 66 गेंदों का सामना करते हुए 80 रन की पारी खेली, जिसने मैदान पर दर्शकों को प्रभावित कर दिया। वहीं, प्रतिका रावल ने 75 रन की पारी खेलकर टीम को एक मजबूत भरी शुरुआत दिलाई। मंधाना पारी ने कई रिकॉर्ड भी तोड़ दिए और उनकी शानदार बल्लेबाज़ी का जादू सभी पर छाया रहा।
स्मृति मंधाना ने इतिहास रच दिया है। पहली महिला खिलाड़ी बन गई हैं जिन्होंने एक ही वर्ष में वुमेंस ODI में 1000 रन पूरे किए। और यहीं नहीं – ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध उन्होंने सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने का गौरव भी हासिल किया है। स्मृति मंधाना भारतीय महिला क्रिकेट के लिए प्रेरणा का भी प्रतीक बन गई है।
हालांकि, अंतिम ओवरों में भारत महिला टीम ने अपनी आखिरी 6 विकेट सिर्फ 36 रन पर गंवा बैठे। ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज एनाबेल सदरलैंड ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट लिए और केवल 40 रन खर्च किए। दीप्ति शर्मा और अमनजोत कौर ने आखिरी ओवरों में कुछ विकेट लिए, लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने संयम के साथ खेलते हुए एक ओवर शेष रहते ही मैच अपने नाम कर लिया।
चेज़ में हीली की पारी ने हमेशा ऑस्ट्रेलिया को बढ़त दिलाई और अंत में एलीज़ पेरी ने नाबाद 47 रन बनाकर जीत पक्की कर दी।











