मौसमक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनसरकारी योजनाबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशटेक्नोलोजीक्रिप्टोकरेंसीगेमिंगराशिफलस्थानीय समाचारलाइफ - साइंससरकारी कार्यआध्यात्मिकअन्य

---Advertisement---

7 अक्टूबर 2025, अगले 5 दिनों में भारी बारिश का अलर्ट!

On: October 7, 2025 1:34 PM
Follow Us:
---Advertisement---

मॉनसून दिल्ली-एनसीआर और कई राज्यों में गर्मी बढ़ गई थी, लेकिन अब मौसम विभाग ने उत्तर-पश्चिम भारत में तीव्र पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और पंजाब में बारिश की संभावना है!

जबकि दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में भी ओले गिर सकते हैं। इस दौरान तापमान में भी गिरावट आएगी।

हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि और तेज हवाओं की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि 8 अक्टूबर से अगले दो दिनों तक उत्तर-पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान 4-5 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।

यूपी में कल का मौसम:

उत्तर प्रदेश में 6 और 7 अक्टूबर को बारिश और हवा चलने की संभावना है। पश्चिमी यूपी में पूर्वी यूपी की तुलना में ज्यादा बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, 7 अक्टूबर से वर्षा की तीव्रता में कमी आने लगेगी, और 8 अक्टूबर से पश्चिमी यूपी तथा 9 अक्टूबर से पूर्वी यूपी में वर्षा का दौर पूरी तरह थम सकता है। इसके बाद मौसम फिर से शुष्क और सामान्य होने की उम्मीद है।

मछुआरों के लिए चेतावनी

मौसम विभाग ने मछुआरों को 7 अक्टूबर पश्चिम-मध्य और उत्तर-पश्चिम अरब सागर में न जाने की सलाह दी है, क्योंकि समुद्र में ऊंची लहरों और हवाओं का खतरा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment