पुरुष टीम के बाद अब महिला टीम ने भी पाकिस्तान को जवाब दिया।रविवार को खेले गए आईसीसी वनडे विश्व कप मुकाबले में महिला क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को 88 रनों से हराकर शानदार जीत दर्ज की। इस जीत के बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर खुशी से झूम उठीं और उन्होंने की खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2025 में पाकिस्तान को शिकस्त दी। रविवार को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 88 रनों से हराकर फिर इतिहास रच दिया।
मैच के बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टीम की जीत पर खुशी जताते हुए कहा कि यह जीत कुछ खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन की से संभव हो पाई। उन्होंने टीम के मेहनत की खुलकर तारीफ की।
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 247 रन बनाए और आखिरी गेंद पर ऑल आउट हो गई। जवाब में पाकिस्तान की टीम ने अच्छी शुरुआत की, लेकिन भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं पाई और 43 ओवरों में सिर्फ 159 रन पर सिमट गई। पाकिस्तान की ओर से सिदरा अमीन ने सबसे ज्यादा 81 रन बनाए, यह जीत न सिर्फ इंडिया के आत्मविश्वास को और मजबूत करती है, बल्कि देश के लिए गर्व का पल भी है।












Hi i read you artical this is nice content