मौसमक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनसरकारी योजनाबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशटेक्नोलोजीक्रिप्टोकरेंसीगेमिंगराशिफलस्थानीय समाचारलाइफ - साइंससरकारी कार्यआध्यात्मिकअन्य

---Advertisement---

भारत बनाम पाकिस्तान: महिला विश्व कप में टॉस के दौरान नहीं हुआ हैंडशेक!

On: October 5, 2025 6:36 PM
Follow Us:
---Advertisement---

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर महिला विश्व कप 2025 में देखने को मिला। कोलंबो में (5 अक्टूबर) को खेले गए मुकाबले के दौरान टॉस के वक्त भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर और पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना ने एक-दूसरे से हैंडशेक नहीं किया।

भारत के “नो-हैंडशेक” रुख को जारी रखते हुए टीमों ने अभिवादन से परहेज़ किया। आईसीसी मैच अधिकारियों ने किसी भी स्थिति से बचने के लिए मैच से पहले दोनों टीमों को प्रोटोकॉल के बारे में अलग-अलग जानकारी दी थी।

भारत और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्डों के बीच विवादों की पृष्ठभूमि में लिया गया है, जो पुरुष एशिया कप 2025 के दौरान उभरे कई विवादों के बाद और गहरा गया।

इस सिलसिले की शुरुआत तब हुई जब सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली भारतीय पुरुष टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ ग्रुप-स्टेज मैच के बाद हैंडशेक करने से इनकार कर दिया था। इसके बाद पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली प्रसारणकर्ता को पोस्ट-मैच इंटरव्यू देने से मना कर दिया। कुछ समय बाद, पीसीबी ने मैच रेफरी के साथ हुई बैठक का फुटेज जारी कर दिया, उन्होंने पाइक्रॉफ्ट को हटाने की मांग की थी। इस कदम को टूर्नामेंट प्राधिकरणों ने आचार संहिता के उल्लंघन के रूप में देखा और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को आधिकारिक चेतावनी दी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment