पूर्व कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो और सिंगर कैटी पेरी के रिश्ते।

पूर्व प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो और सिंगर कैटी पेरी के बीच चर्चाएँ उस वक्त शुरू हुईं जब दोनों को जुलाई में मॉन्ट्रियल में एक प्राइवेट डिनर डेट पर साथ देखा गया।
अब फिर इन दोनों ने सुर्खियाँ बटोरी हैं, उन्हें एक यॉट पर बेहद करीब और अंदाज़ में देखा गया। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिससे उनके रिश्ते की चर्चाएँ और भी तेज़ हो गई हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुई जस्टिन ट्रूडो और कैटी पेरी की यॉट तस्वीरें :
40 वर्षीय सिंगर कैटी पेरी को जस्टिन ट्रूडो के साथ करीब देखा गया। रिपोर्ट्स के अनुसार, कैटी पेरी ने काले रंग का वन-पीस स्विमसूट पहना था, जबकि ट्रूडो जींस में बिना शर्ट के नजर आए।
दोनों की बिताए पलों की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं और फैन्स के बीच रिलेशनशिप को लेकर चर्चा और भी तेज हो गई है।
सितंबर में कैलिफ़ोर्निया के सैंटा बारबरा बीच किनारे क्लिक की गई फोटो में जस्टिन ट्रूडो और कैटी पेरी को एक-दूसरे के करीब देखा गया। तस्वीरों में दोनों साथ वक्त बिताते नजर आए। रिपोर्ट्स के अनुसार, ये फोटोज़ उनके यॉट पर बिताए गए समय के दौरान ली गई थीं।
कैटी पेरी और जस्टिन ट्रूडो की रिलेशनशिप टाइमलाइन :
न तो कैटी पेरी और न ही जस्टिन ट्रूडो ने अपने रिश्ते को लेकर कोई बयान दिया है, लेकिन द डेली मेल द्वारा छापा गया तस्वीरों ने इस अफवाह को और मजबूत कर दिया है।
यॉट के दौरान दोनों को एक-दूसरे के बेहद करीब देखा गया। किसी ने बताया कि उन्होंने ट्रूडो को पहचानने में थोड़ी देर की, लेकिन उनके हाथ पर टैटू देखकर पहचान लिया कि वह जस्टिन ट्रूडो हैं।
ये तस्वीरें और खबरें फैंस के बीच उनके रिश्ते को लेकर चर्चा को और तेज़ कर रही हैं।
कैटी पेरी और जस्टिन ट्रूडो का रिलेशनशिप अपडेट :
कैटी पेरी ने अभिनेता ऑरलैंडो ब्लूम से रिश्ता समाप्त किया, वहीं जस्टिन ट्रूडो ने सोफी ग्रेगॉयर के साथ अपनी शादी से बाहर आए। चर्चा तब शुरू हुआ जब जुलाई में ट्रूडो और पेरी को मॉन्ट्रियल में एक प्राइवेट डिनर डेट पर देखा गया। इसके तुरंत बाद दोनों को माउंट रॉयल पार्क में घूमते हुए भी देखा गया। ट्रूडो कैटी पेरी के Lifetimes Tour के दौरान भी थे, जो कनाडा में पूरी तरह से सोल्ड आउट था। हालांकि, अगस्त तक यह भी बताया गया कि दोनों के रोमांस थोड़ी ठंडी पड़ गई थी।













